

बुरहानपुर।प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती और डिजिटल प्रचार को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग द्वारा विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं।
इन नियुक्तियों को मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष चंचलेश व्यास, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सह प्रभारी संजय दत्त, राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, बुरहानपुर प्रभारी ग्यारशीलाल रावत और सह प्रभारी उत्तम पाल के मार्गदर्शन एवं सहमति से अंतिम रूप दिया गया।
हिमांशु महेश सांखला — सोशल मीडिया अध्यक्ष, नेपानगर विधानसभा
शाहरुख अहमद — सोशल मीडिया अध्यक्ष, बुरहानपुर विधानसभा
नए अध्यक्ष शुभकामनाएं दी
इन नियुक्तियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ‘शेरा भैया’, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक, कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर एवं देव ठाकुर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।उन्होंने आशा जताई कि दोनों युवा नेता कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।











