भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील के नेतृत्व में निकली विशाल चुनरी पदयात्रा
25 किलोमीटर पैदल चले माँ इच्छादेवी को औढ़ाई चुनरी
टूटे सारे रिकॉर्ड आस्था का उमड़ा जनसैलाब
– सांसद ज्ञानेश्वर पाटील,नेपानगर विधायक, महापौर सहित जनप्रतिनिधि हुए सम्मिलित
– बड़ी संख्या में मातृशक्ति चुनरी यात्रा में हुई शामिल
बुरहानपुर। 30 फीट के नरकासुर राक्षस के साथ श्रीकृष्ण का युद्ध, महाकाल की शाही सवारी, नंदी महाराज, माँ रेणुका की प्रतिमा ,भव्य लाइट शो अमरावती के ढोल पथक,पर उत्साह से झूमते हजारों भक्त, माता के जयकारों से गूंजती गलियां यह नजारा था भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील के नेतृत्व में निकली भव्य चुनरी पदयात्रा का जो बुरहानपुर से शुरू होकर इच्छापुर में समाप्त हुई। 25 किमी का पैदल सफर तय कर सभी इच्छापुर पहुंचे और माता रानी को 151 मीटर की चुनरी ओढ़ाई।
खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील,जनप्रतिनिधियों सहित भक्तजनों ने माता रानी की आरती पूजन कर संसदीय क्षेत्र की खुशहाली समृद्धि और विकास की मंगल कामना की।
रोबोटिक झांकीयो से बताया धार्मिक महत्व
चुनरी यात्रा बुरहानपुर के फव्वारा चौक से शुरू हुई यहां पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर भक्तिजन चुनरी लेकर इच्छापुर की ओर निकले। यात्रा में पहली बार आई रोबोटिक झांकिया ने लोगों का मन मोह लिया। रोबोटिक झांकियां से धार्मिक महत्व बताया गया। यात्रा मार्ग पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया महिलाओं द्वारा मार्ग में रंगोली उतारी गई। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में श्रद्धालु भक्तिगीतों पर झूमते नजर आए। जैनाबाद बैरियर, शाहपुर, दापोरा, चापोरा मे भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इच्छापुर में लाइट शो के साक्षी बने श्रद्धालु
चुनरी पदयात्रा देर शाम जब इच्छापुर में पहुंची तो ग्रामवासियों ने जोरदार अगवाई की। रोबोटिक झांकियां की प्रस्तुतियों ने एक नया कीर्तिमान रच दिया। यहा हुए लाइट शो ने मौजूद हजारों श्रद्धालुओं को दिव्यता का अनुभव कराया। चुनरी यात्रा में नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू, बड़वाह विधायक श्री सचिन बिरला,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, यात्रा प्रभारी व पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण व क्षेत्रवासी शामिल हुए।









