इंदौर की सोनम रघुवंशी ने, बता दी पति राजा की हत्या करने की वजह
राजा रघुवंशी मर्डर केस के सस्पेंस से पर्दा उठ गया है. मेघालय पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी के हत्याकांड में उसकी पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.
सोनम रघुवंशी ने खोल दिया राज़, पति राजा की हत्या कराने की बता दी वजह
इंदौर के मिसिंग कपल को लेकर सनसनीखेज दावा किया जा रहा है.
राजा रघुवंशी मर्डर केस के सस्पेंस से पर्दा उठ गया है. मेघालय पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. मेघालय पुलिस की डीजीपी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी के हत्याकांड में उसकी पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मेघालय की डीजीपी आई नोंगरंग ने बताया कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. वहीं तीन अन्य हमलावरों को देर रात रेड में गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा, एक व्यक्ति को यूपी से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा गया.
सोनम तो मम्मी-मम्मी करके गले से लिपटती थी…’ राजा रघुवंशी की मां ने उठाया गोल्डन चेन का राज़
इस मामले में राजा रघुवंशी की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘शादी के पहले की बात है. उसकी मम्मी ने बोला कि सोनम के पापा को बिल्कुल पसंद नहीं है कि वो बाहर जाए. सोनम तो मम्मी-मम्मी करके गले से लिपटती थी. उसने अगर किया है तो उसको कड़ी से कड़ी सजा तो मिलेगी… और उसको पूरा समाज सजा देगा.’
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘जो तीन लड़के पकड़ाए हैं, उनसे पहले कड़ी पूछताछ हो… फिर सोनम से पूछताछ हो… मेरा बेटा उत्तराखंड तरफ जाता था, लेकिन उधर क्यों गया पता नहीं और जब वह चैन पहनकर गया तो मैंने पूछा भी राजा से कि चैन क्यों पहनकर जा रहा तो उसने बताया कि सोनम ने कहा है.’
यूपी के ललितपुर से आकाश गिरफ्तार, सागर से पकड़ा गया आनंद
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में यूपी के ललितपुर से आकाश नाम के युवक की गिरफ्तारी हुई. सूत्रों के मुताबिक, आकाश ललितपुर के पास चौकी गांव का निवासी है. वहीं आनंद नाम के युवक को सागर से गिरफ्तार किया है.
सोनम के ही ऑफिस में काम करता है राज कुशवाहा… राजा रघुवंशी के भाई ने बताया
उधर राजा रघुवंशी के भाई ने बताया कि राज कुशवाहा सोनम के ऑफिस में ही काम करता है. सोनम का सनमाइका का बिज़नेस है. उन्होंने कहा कि राज कुशवाहा का नाम आ गया है तो मुझे यकीन हो गया है कि मेघालय सरकार इसमें झूठ नहीं बोल रही है. राज कुशवाहा इसमें शामिल है तो सोनम भी इन्वॉल्व हो सकती है. इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि जैसे मेरे भाई को मौत दी है, वैसी ही हत्यारे को भी सख्त सजा मिलनी चाहिए.
हत्यारिन बहू सोनम को मिले फांसी… राजा रघवुंशी की मां ने की मांग
राजा रघवुंशी की मां ने बहू सोनम को फांसी देने की मांग की है. उन्होंने बताया कि हनिमून पर मिजोरम जाने का टिकट सोनम ने ही करवाया था. लौटने का प्लान नहीं था इसलिए. सोनम ने ही उनके बेटे को चेन पहनकर जाने के लिए बोला था. मुझे खतरा लग रहा था. कुछ प्लानिंग होगी…
सोनम रघुवंशी कहां से पकड़ी गई? अभी कहां रखी गई?
उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया, ’24 वर्षीय सोनम रघुवंशी वाराणसी-गाजीपुर मेन रोड पर काशी ढाबा पर मिली. उसे प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिर उसके बाद गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया.’
सोनम रघुवंशी के पिता ने इस मामले में पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ‘ढाबे वाले के पास बेटी पहुंची. उसने वहां से फोन किया था… वह बहुत रो रही थी. उसी ढाबे से पुलिस लेकर गई.’इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी से अभी मेरी बात नहीं हुई है. पुलिस झूठ बोल रही है. हम क्यों हत्या करवाएंगे… मेरी बेटी ऐसा क्यों करेगी… मेरी बेटी को ये करना होता तो वो घूमने क्यों जाती
सोनम के सपोर्ट में राजा रघुवंशी के भाई, बोले- आरोप तो किसी पर भी…
इस बेहद सनसनीखेज हत्याकांड में अब राजा रघुवंशी के भाई का भी बयान आ गया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘सोनम के बोलने का इंतेजार करना चाहिए. हम भी इंतेजार कर रहे हैं कि सोनम क्या बोलेगी. आरोप तो किसी पर भी लग सकते हैं.’
सोनम रघुवंशी की मां संगीता ने मीडिया से बातचीत में, ‘हम शुक्रगुजार हैं कि वह मिल गई, लेकिन दर्द अभी भी बना हुआ है… अब हम जानना चाहते हैं कि राजा की हत्या के पीछे कौन था. वह लौट आई है, फिर भी दुख है, हमने राजा को खो दिया…’
मेघालय की डीजीपी आई नोंगरंग ने बताया कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. वहीं तीन अन्य हमलावरों को देर रात रेड में गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा, एक व्यक्ति को यूपी से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा गया.
मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने इस हनीमून हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस की तारीफ की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है… मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है…
डीजीपी आई नोंगरंग ने बताया मेघालय में इंदौर के व्यक्ति (राजा रघुवंशी) की हत्या के मामले में पत्नी (सोनम रघुवंशी) को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मेघालय में हुए इस हनीमून हत्याकांड में पत्नी भी शामिल थी. उसने ही हत्यारों को सुपारी दी थी.









