इम्तियाज़-कलीम की करतूत से कांपा देड़तलाई — तीन माह के मासूम का सौदा

 

बुरहानपुर ।ज़िले के देड़तलाई गाँव में रविवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। रोजगार की तलाश में गाँव पहुँची एक आदिवासी महिला से उसका तीन माह का मासूम बच्चा खरीदने की कोशिश की गई। इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

महिला की मजबूरी बनी सौदे की वजह?

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ग्राम कारा, थाना धारणी, जिला अमरावती (महाराष्ट्र), अपने तीन छोटे बच्चों के साथ देड़तलाई पहुँची थी। बच्चों को भूख से बिलखते देख वह दुकानों और घरों में काम मांग रही थी ताकि कुछ खिला सके। इसी दौरान इम्तियाज़ पठान और कलीम, दोनों निवासी ग्राम देड़तलाई, ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया।इन दोनों आरोपियों ने महिला को प्रलोभन देकर तीन माह के बच्चे का सौदा करने की कोशिश की। सौदे की बातचीत चल ही रही थी कि किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

 पुलिस ने तत्परता दिखाई

खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर विधिवत शिकायत दर्ज की और पीड़िता व उसके बच्चे को वन स्टॉप सेंटर, बुरहानपुर भेजा गया। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और बच्चा किसके पास था, इसका भी पता लगाया जा रहा है। थाना खकनार जिला बुरहानपुर में अपराध क्रमांक 289/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कलीम पिता नजीर शाह और इम्तियाज़ पिता अख्तर खान, ग्राम देड़तलाई के निवासी हैं।पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143(4) बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

समाज को सोचने की ज़रूरत है

यह घटना न सिर्फ कानूनी बल्कि सामाजिक चेतना का भी विषय है — जहां एक मां अपने भूखे बच्चों के लिए काम मांग रही थी, वहीं कुछ लोग उसकी मजबूरी को नीलामी का अवसर समझ बैठे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें