
बुरहानपुर। शनिवार को प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में वे शामिल हुए और कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सबसे बड़ी सौगात मध्यप्रदेश में 1271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए 483 करोड़ की पहली किश्त जारी की। नेपानगर विधानसभा में विधायक मंजू दादु की अनुसंशा पर 5 करोड 25 लाख के नवीन ग्राम पंचायत भवनो (अटल ग्राम सेवा सदन) की किश्त जारी हुई हैं। नेपानगर विधानसभा में मिली इस सौगात के लिये विधायक दादु ने प्रधानमंत्री मोदी जी,सीएम डॉ.मोहन यादव जीपंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी का आभार माना हैं।
उल्लेखनीय हैं कि नेपानगर विधायक मंजू दादू द्वारा गत दिनों भोपाल प्रवास के दौरान श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से भेंट कर क्षेत्र की पंचायत विहिन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत भवन स्वीकृत किये जाने का अनुरोध किया था। विधायक दादू के अनुरोध पर पंचायत मंत्री द्वारा नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की क्रमशः ग्राम पंचायत मोन्द्रा 37.50लाख, नांदुराखुर्द 37.50लाख, सागफाटा 37.50लाख , सांईखेडाकलां 37.50लाख ,सावली रैयत 37.50लाख ,शेखपुरा 37.50लाख , चांदनी 37.50लाख , केरपानी 37.50लाख ,रंगई 37.50लाख ,झिरमिटी 37.50लाख ,दाहिन्दा 37.50लाख ,सिंधखेडा रैयत 37.50लाख ,बालाघाट 37.50लाख ,दवाटिया 37.50लाख में नवीन ग्राम पंचायत भवन(अटल ग्राम सेवा सदन) स्वीकृत किये है।










